दिनांक 30.01.2026 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण/देखभाल के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम घमहापुर में हरिश्चंद्र राजभर की पान की दुकान के पास जुआ खेल रहे 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की जामा तलाशी से ₹1250/- (नगद) एवं 52 अदद ताश के पत्ते बरामद किए गए।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0–0038/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण निम्नवत् हैः–
1. मुस्ताक अली पुत्र स्व0 गुलाम हुसैन, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी ग्राम भरथरा, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी।
2. लवकुश राजभर पुत्र डाक्टर, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी ग्राम घमहापुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी।
3. अजय कुमार सिंह पुत्र लक्ष्मी शंकर पटेल, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी ग्राम घमहापुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी।
रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी











Users Today : 85
Users This Year : 17869
Total Users : 30462
Views Today : 168
Total views : 60423