दिनांक 22.01.2026 को राजकीय महिला महाविद्यालय डी0एल0डब्लू0 वाराणसी एवं परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

इस प्रतियोगिता में वाराणसी जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 100 प्रतिभागियों ने बड़े उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इन छात्र/छात्राओं ने रील प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति युवाओं को विशेष रूप से जागरूक किया इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बृजकिशोर त्रिपाठी ने विभिन्न महाविद्यालयों से आये हुए प्राध्यापकों तथा प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ0 कमलेश कुमार तिवारी ने सड़क दुर्घटनाओं के कारण एवं निवारण पर विस्तार से चर्चा किया। इन प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागी अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ0 साधना अग्रवाल, डॉ. शुभलक्ष्मी त्रिपाठी, डॉ उमा श्रीवास्तव, डॉ0 रजनीश त्रिपाठी, डॉ0 संजय खरवार, डॉ0 अनुज कुमार सिंह, डॉ0 प्रज्ञा, डॉ0 मृत्युंजय कुमार सिंह, श्री निरंजन पाण्डेय, डॉ0 मनीषा सिंह, हरे कृष्ण मिश्रा, दुर्गा सहित बड़ी संख्या में अन्य महाविद्यालयों के प्रोफेसर एवं प्रतिभागी उपस्थित रहें। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय जखिनी की रीतू मिश्रा और रोहित गोंड ने क्रमशः प्रथम व तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि राजकीय महिला महाविद्यालय डी.एल.डब्ल्यू. की नैन्सी चौरसिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया l

वहीं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान राजकीय महाविद्यालय जखिनी की टीम को मिला, द्वितीय राजकीय महिला महाविद्यालय डी.एल.डब्ल्यू. तथा तृतीय स्थान हरिश्चन्द्र पी.जी. कॉलेज की टीम को मिला। रील्स प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय जखिनी की छात्रा अंजलि पटेल प्रथम स्थान पर रहीं और द्वितीय स्थान गुड़िया प्रजापति ने प्राप्त किया, वहीं तृतीय स्थान राजकीय महिला महाविद्यालय डी.एल.डब्ल्यू. की नंदिनी बिन्द ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में प्रो. स्वर्णिम घोष, डॉ0 सुमित, डॉ0 अमित, डॉ. संजय प्रधान एवं डॉ0 सुरेश सिंह ने अपनी महती भूमिका निभाई।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई