महाराज बलवंत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गंगापुर, वाराणसी में संस्थापक जयंती एवं प्रेरणा दिवस समारोह बसंत पंचमी के पावन अवसर पर अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रेरणा दिवस समारोह के अंतर्गत उपाधि वितरण समारोह एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रमेश चंद्र पाठक (पूर्व विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग, जगतपुर पी.जी. कॉलेज), विशिष्ट अतिथि डॉ. दीप्ति मिश्रा (परीक्षा नियंत्रक, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी) तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पुरुषोत्तम सिंह मंचासीन रहे।मुख्य अतिथि डॉ. रमेश चंद्र पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान, संस्कृति एवं नवचेतना का पर्व है। संस्थापक महाराज बलवंत सिंह द्वारा स्थापित यह महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर समाज को दिशा प्रदान कर रहा है।

उन्होंने विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।विशिष्ट अतिथि डॉ. दीप्ति मिश्रा ने कहा कि उपाधि एवं मेडल केवल शैक्षिक उपलब्धि नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व का भी प्रतीक है। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पुरुषोत्तम सिंह ने अपने उद्बोधन में संस्थापक महाराज बलवंत सिंह के शिक्षा के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए कहा कि महाविद्यालय उनके आदर्शों के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पाठ्यक्रमों में उत्तीर्ण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उपाधि, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य एवं संगीत प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए तथा उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण,विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।











Users Today : 121
Users This Year : 17434
Total Users : 30027
Views Today : 230
Total views : 59510