वराणसी: उत्तर प्रदेश में गरमाए कोडीन कफ सिरप तस्करी मामलों में एक्शन तेज हुआ है। कफ सिरप मामले में सोंनभद्र पुलिस ने आज वाराणसी में बड़ी कार्यवाही की है। कफ सिरप मामले में जेल में बंद भोला प्रसाद जायसवाल के वाराणसी स्थित संपत्तियों को सील कर दिया। यह कार्यवाही सिगरा, महमूरगंज और चेतगंज थाना क्षेत्रों में की गई है। भोला जायसवाल कफ सिरप मामले में फरार मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के पिता हैं। भोला जायसवाल की गिरफ्तारी कोलकाता एयरपोर्ट से की गई थी। दूसरी ओर, वाराणसी पुलिस भी फरार शुभम जायसवाल की संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया में है।
28 लाख 50 हजार की संपत्ति सील
शुक्रवार की सुबह सोनभद्र पुलिस की एक टीम अदालती आदेश के साथ बनारस में थी। सीओ सिटी सोनभद्र रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने वाराणसी पुलिस से संपर्क किया। टीम के पास सोंनभद्र न्यायालय का आदेश था। बीएनएस की धारा 107 के तहत टीम के पास भोला जायसवाल और उनके परिजनों के नाम पर दर्ज संपत्ति को सील करने का आदेश था।
सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि भोला प्रसाद जायसवाल के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में न्यायालय के आदेश के बाद 28 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति सील की जा रही है। ये संपत्ति भोला जायसवाल और उनके परिजनों के नाम दर्ज है। ये संपत्ति सिगरा, महमूरगंज और चेतगंज क्षेत्र में हैं।
वाराणसी पुलिस की तैयारी
सोनभद्र पुलिस की कार्यवाही के बाद अब वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस भी कार्यवाही की तैयारी में है। एडीसीपी टी सरवनन ने बताया कि वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने कफ सिरप के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल की सम्पत्तियों का पता लगाया है। इन संपत्तियों का संभावित बाजार मूल्य 38 करोड़ रुपये से ऊपर का है। इन संपत्तियों को जब्त करने संबंधी नोटिस और जब्ती की प्रक्रिया चल रही है।











Users Today : 10
Users This Year : 23952
Total Users : 36545
Views Today : 10
Total views : 71826