वाराणसी :- पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन का जन्मदिन आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। जन्मदिन की पूर्व संध्या पर वाराणसी के लल्लापुरा स्थित दरगाह फातमान में जश्ने बाबुल हवाएज का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के चेयरमैन डॉ मिर्जा यासूब अब्बास रहे। यासूब अब्बास ने इस दौरान इमाम हुसैन और उनके भाई हजरत अब्बास की शान में कसीदे पढ़े। इस जश्न में देर रात तक शायरों ने इमाम हुसैन की शान में कसीदे पढ़े। जिसमें शायर ए ऐहले बैत अंबर तुराबी के शेर पर लोगों ने जमकर दाद दी।
इमाम हुसैन के बताए रास्ते पर चलना चाहिए
इस दौरान मौलाना यासूब अब्बास ने कहा- इमाम हुसैन ने कर्बला में शहीद होकर सिर्फ दीन ही नहीं इंसानियत को भी बचा लिया। उन्होंने उस वक्त आतंकी यजीद की बैयत नहीं की और दीन को बचा लिया। इमाम हुसैन की शहादत को 1400 साल बीत चुके हैं लेकिन उनका नाम लेने के लिए लोगों में होड़ लगी हुई है। वहीं यजीद की कब्र का निशान भी कहीं नहीं है। ऐसे में लोगों को समझना चाहिए की इंसानियत के लिए दी गयी कुर्बानी आप को आज ही नहीं ता कयामत कायम रहेगी।
अंबर तुराबी ने सुनाए एक से एक शेर
इस दौरान आयोजित जश्न में शहर बनारस के कई शायरों ने इमाम हुसैन और उनके शुजा भाई मौला अब्बास की शान में कसीदे पढ़े। अंबर तुराबी, शायद सिवानी, जहीन गाज़ीपुर, मौलाना हैदर अब्बास गोपालपुरी, ने भी कलाम पेश किए। मौलाना जमीरुल हसन ने जश्न की तकरीर की।











Users Today : 121
Users This Year : 17434
Total Users : 30027
Views Today : 230
Total views : 59510