वाराणसी में किसानों को बड़ी राहत: डीएम सत्येन्द्र कुमार ने 5 लाभार्थियों को दिलाई 25 लाख की सहायता

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत जनपद के कुल 05 पात्र लाभार्थियों को प्रति लाभार्थी ₹05 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस प्रकार कुल ₹25 लाख की धनराशि सीधे लाभार्थियों को उपलब्ध कराई गई।

जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। दुर्घटना की स्थिति में दी जाने वाली यह आर्थिक सहायता पीड़ित परिवारों को संबल प्रदान करती है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र किसानों का समयबद्ध एवं पारदर्शी सत्यापन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी योग्य लाभार्थी को योजना के लाभ से वंचित न रखा जाए।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के माध्यम से दुर्घटना में मृत्यु या गंभीर रूप से घायल होने की स्थिति में किसानों/आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे संकट की घड़ी में परिवार को आर्थिक मजबूती मिल सके।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई