तीन प्रमुख इकाइयों को प्राप्त वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित Skoch Award पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 को सौंपा गया

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण को दिनांक 20.01.2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, महाकुम्भ 2025 में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर ICCC तथा सोशल मीडिया सेंटर के “Meta Suicidal Alert” द्वारा प्राप्त Skoch Award औपचारिक रूप से सौंपा गया।

1. उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को प्राप्त स्कॉच अवॉर्ड श्री एस.बी. शिरोडकर पुलिस महानिदेशक, पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में प्रस्तुत किया गया। यह सम्मान बोर्ड द्वारा अपनाई गई पारदर्शी, निष्पक्ष एवं तकनीक आधारित भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रदान किया गया।

2. महाकुम्भ 2025 के दौरान स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर ICCC को प्राप्त स्कॉच अवॉर्ड श्री अमित कुमार, सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ द्वारा प्रस्तुत किया गया। यह अवॉर्ड महाकुम्भ जैसे विशाल आयोजन में सुरक्षा, निगरानी एवं समन्वय हेतु आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग के लिए प्रदान किया गया।

3. सोशल मीडिया सेंटर के “Meta Suicidal Alert” को प्राप्त स्कॉच अवॉर्ड श्री राहुल श्रीवास्तव, पुलिस महानिदेशक के जनसम्पर्क अधिकारी/प्रभारी सोशल मीडिया द्वारा प्रस्तुत किया गया। यह परियोजना सोशल मीडिया के माध्यम से त्वरित सूचना संकलन, निगरानी एवं समयबद्ध पुलिस प्रतिक्रिया के क्षेत्र में एक अभिनव पहल के रूप में सराही गई।

पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 ने इन सभी अवॉर्ड्स को ग्रहण करते हुए कहा कि यह सम्मान उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा अपनाई जा रही आधुनिक, तकनीक-सक्षम एवं जन-केंद्रित कार्यप्रणाली का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम भावना, परिश्रम एवं नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।

उन्होंने सभी सम्मानित इकाइयों एवं अधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी उत्तर प्रदेश पुलिस इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते हुए जनसेवा, कानून-व्यवस्था एवं तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगी। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यकुशलता, पारदर्शिता एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ करती है।

 

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।