मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा घर में ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक अभियुक्त को 01 मोबाइल के साथ गिरफ्तार

Picture of ancharroshniroshni@gmail.com

ancharroshniroshni@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय श्री सन्तोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा गस्त किया जा रहा था कि उसी समय मुखविर खास ने सूचना दिया कि पटनवा तिराहा पर वाहन चेकिंग कर रहा था कि तभी इस्ट्रियल एरिया के तरफ से मुखबिर खास ने आकर बताया कि दिनांक 31.01.26 ग्राम पटनवा में शकुन्तला देवी W/0 सोती सिंह नि. संकट मोचन कालोनी पटनवा जीवनाथपूर चन्दौली के घर व दुकान से चोरी करने वाले दो लड़के पावर हाउर के पिछे BDA कालोनी के तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर खड़ा होकर मोबाइल बेचने की बात अंधेरे में कर रहे है इस सूचना पर विश्वास करके हम पुलिस वाले वहाँ पर पहुँचे दोनो लड़को को दौड़कर पकड़ा चाहे कि हम लोगो को दौड़ते देख एक व्यक्ति पीछे मुड़कर फरार हो गया एक व्यक्ति को हम पुलिस के द्वारा पीछे मुड़कर भागने से पहले ही पकड़ लिया गया पकड़े गये व्यक्ति से नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम दीपक यादव पुत्र स्व0 लाल चन्द यादव निवासी ग्राम पटनवा थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र करीब 24 वर्ष बताया भागने वाले व्यक्ति का नाम पूछा गया तो उसका आर्यन चौहान पुत्र श्री जितेन्द्र चौहान निवासी ग्राम पटनवा थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली बताया भागने का कारण पूछा गया तो बता रहा है कि साहब मैं तथा आर्यन चौहान दोनो लोग मिलकर दिनांक 31.01.2026 की रात्रि में सोती सिंह निवासी संकट मोचन कालोनी के घर में ताला तोड़कर व अन्दर घुसकर चोरी किये ते जिसमें कुछ पैसा और एक मोबाइल मैंने लिया था और शेष चोरी का गहना एवं पैसा व एक छोटी मोबाइल आर्यन चौहान लिया है । हम दोनो आज उसी मोबाइल को बेचने के लिए आये थे और बात कर रहे थे कि आप लोगो ने मुझे पकड़ लिया पकड़े गये व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो पहने हुए पैंट के बाये से एक अदद मोबाइल फोन बरंग आसमानी नीला जिसपर पोको एआई कैमरा अंकित है । जिसे खोलकर आई एम इ आई नम्बर चेक किया गया तो 862560064476963 अंकित है । पकड़े गये व्यक्ति से बरामद मोबाइल के रसीद की मांग की गयी तो दिखाने से कासिर रहा तो कड़ाई से पुछने पर बार बार हाथ जोड़कर गलती की माफी मांग रहा है। यह विश्वास होने पर की यह बरामद मोबाइल मुकदमा उपरोक्त में चोरी हुई मोबाइल ही है कब्जा पुलिस में लिया गया व उपरोक्त व्यक्ति को उसके अपराध बताकर समय करीब 20.31 बजे हिरासत पुलिस में लेकर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

नाम पता अभियुक्तगण –

1. दीपक यादव पुत्र स्व0 लाल चन्द यादव निवासी ग्राम पटनवा थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र करीब 24 वर्ष ।

अपराधिक विवरण –

मु0अ0सं0-46/26 धारा-305(A)/331(4)/317(2) BNS थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली

पूछताछ विवरण –

पूछने पर बता रहा है कि मैं तथा आर्यन चौहान दोनो लोग मिलकर दिनांक 31.01.2026 की रात्रि में सोती सिंह निवासी संकट मोचन कालोनी के घर में ताला तोड़कर व अन्दर घुसकर चोरी किये ते जिसमें कुछ पैसा और एक मोबाइल मैंने लिया था और शेष चोरी का गहना एवं पैसा व एक छोटी मोबाइल आर्यन चौहान लिया है । हम दोनो आज उसी मोबाइल को बेचने के लिए आये थे और बात कर रहे थे कि आप लोगो ने मुझे पकड़ लिया ।

विवरण बरामदगी –

1. 01 अदद एण्ड्राएड मोबाइल फोन ।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

प्रभारी निरीक्षक श्री सन्तोष कुमार सिंह थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।

उ0नि0 श्री संजय कुमार सिंह चौकी प्रभारी औद्योगिक नगर थाना कोतवाली मुगलसराय चन्दौली ।

हे0का0 अरविन्द यादव कोतवाली मुगलसराय चन्दौली

का0 सुनिल कुमार गुप्ता कोतवाली मुगलसराय

 

रिपोर्ट रोशनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।