जनपद जौनपुर में आस्था, परिश्रम और संकल्प का अद्भुत संगम देखने को मिला।
अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली के जीवन का वह स्वर्णिम क्षण आया, जिसका सपना उन्होंने वर्ष 2006 में देखा था। पूरे 20 वर्षों की मेहनत, संघर्ष और विश्वास के बाद उनका प्रतिष्ठान “जय मां दुर्गे फूल मंडी” अब अपने स्वयं के भवन में, उसी पावन स्थान पर नवजीवन हॉस्पिटल के सामने नव रूप में स्थापित हो गया है।
20 फरवरी 2026 का दिन उनके जीवन में केवल एक तारीख नहीं, बल्कि संघर्ष से सफलता तक की प्रेरणादायक यात्रा का उत्सव बन गया। इस शुभ अवसर पर दो दिवसीय नवग्रह एवं वास्तुदोष पूजा का विधिवत शुभारंभ हुआ, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य जन, शुभचिंतक और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पप्पू माली ने भावुक स्वर में कहा कि “आज मेरे जीवन का सबसे सुखद दिन है। आप सबके आशीर्वाद और स्नेह ने ही मुझे यहां तक पहुंचाया है। उनके शब्दों में विनम्रता थी। आंखों में कृतज्ञता और चेहरे पर वर्षों की साधना का संतोष।
अपने कठिन दौर को याद करते हुए उन्होंने विशेष रूप से पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह, रतन सेन सिंह और प्रवीण सिंह के स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद को जीवन की अमूल्य पूंजी बताया। उन्होंने कहा कि जब परिस्थितियां चुनौती बनकर सामने खड़ी थीं। तब इन सभी का विश्वास और साथ उनके लिए शक्ति का स्रोत बना।
दो दशकों की यह यात्रा केवल व्यापारिक सफलता की कहानी नहीं, बल्कि धैर्य, संघर्ष और सामाजिक विश्वास की मिसाल है। जौनपुर के सम्मानित नागरिकों, मित्रों और गुरुजनों का आभार व्यक्त करते हुए पप्पू माली ने कहा कि जो स्नेह और समर्थन उन्हें इन वर्षों में मिला, वह जीवन भर अविस्मरणीय रहेगा।
आज “जय मां दुर्गे फूल मंडी” केवल एक प्रतिष्ठान नहीं, बल्कि उस सपने की साकार प्रतिमा है। जो मेहनत और आस्था से सिंचित हुआ। यह उद्घाटन जौनपुर की व्यापारिक और सामाजिक चेतना के लिए भी एक सकारात्मक संदेश है। कि यदि संकल्प अडिग हो, तो समय भी झुक जाता है।
समारोह के दौरान वातावरण श्रद्धा, उत्साह और गर्व से भरा रहा। उपस्थित लोगों ने पप्पू माली को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संघर्ष की राह से सफलता के शिखर तक पहुंचने की यह कहानी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
पप्पू माली को इस उपलब्धि पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी
रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा











Users Today : 103
Users This Year : 15670
Total Users : 28263
Views Today : 227
Total views : 56135