शहाबगंज (चंदौली)
शहाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम सभा सेमरा में स्थित काली माता मंदिर परिसर में भारतीय पत्रकार एसोसिएशन की एक दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक दिन मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने की। इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष सहित जनपद एवं तहसील स्तर के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
बैठक की शुरुआत काली माता के दरबार में विधिवत पूजन-अर्चन एवं आरती के साथ की गई। इसके उपरांत संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत, प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने को लेकर गंभीर मंथन हुआ।
बैठक में संगठन के हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्य रूप से तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
पहले बिंदु में यह तय किया गया कि भारतीय पत्रकार एसोसिएशन को किस प्रकार सुव्यवस्थित ढंग से गठित कर सामान्य, अनुशासित एवं लोकतांत्रिक तरीके से संचालित किया जाए, जिससे संगठन की साख बनी रहे और पत्रकारों को एक मजबूत एवं सुरक्षित मंच प्राप्त हो।
दूसरे बिंदु में संगठन के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संगठन से संबंधित कोई भी कार्य, कार्यक्रम, निर्णय या गतिविधि हो, तो उसे संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सामने पूरी पारदर्शिता के साथ रखा जाएगा। किसी भी स्तर पर निर्णय गुप्त रूप से नहीं लिए जाएंगे, ताकि संगठन में आपसी विश्वास और एकता बनी रहे।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने, पत्रकारों की समस्याओं, अधिकारों एवं सुरक्षा को लेकर भी खुलकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने कहा कि भारतीय पत्रकार एसोसिएशन का उद्देश्य सिर्फ संगठन चलाना नहीं, बल्कि पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और समाज को निष्पक्ष, निर्भीक एवं सच्ची पत्रकारिता देना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर संगठन के लिए कार्य करने की अपील की।
बैठक के समापन पर पुनः काली माता के दरबार में संगठन की उन्नति, एकता और सफलता की कामना की गई।
उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके जिला अध्यक्ष प्रशान्त कुमार, जिला कोषा अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, फिरोज अहमद सिद्दीकी, चंद्रप्रकाश यादव, मनोज कुमार मिश्रा, देवा मौर्या, गिरीश पाठक अभिषेक मौर्या, इत्यादि लोग मौजूद रहें











Users Today : 105
Users This Year : 6206
Total Users : 18799
Views Today : 208
Total views : 37180