चंदौली चकिया
मनकपड़ा गांव के पास राइट कर्मनाशा नहर पर बने पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। यह पुल मनकपड़ा समेत आसपास के दर्जनों गांवों को ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ता है। क्षतिग्रस्त रेलिंग के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
पुल की एक ओर की रेलिंग पूरी तरह टूट चुकी है, जबकि दूसरी ओर भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। ग्रामीण, छात्र और कर्मचारी प्रतिदिन इस मार्ग से आवागमन करते हैं। रेलिंग न होने से वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के नहर में गिरने का जोखिम रहता है।
विशेषकर रात के समय, कोहरे और बरसात में दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। जरा सी चूक होने पर कोई भी व्यक्ति या वाहन नहर में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो सकता है।
स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त रेलिंग की शिकायत कई बार की है। लेकिन विभाग के द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दिया गया है,
स्थानीय निवासी उमाशंकर, लोकपति, रामदेवन और अमित जैसे लोगों ने चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि यदि इस समस्या का तत्काल समाधान नहीं किया गया, तो दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ता रहेगा।











Users Today : 8
Users This Year : 23950
Total Users : 36543
Views Today : 8
Total views : 71824