थाना अलीनगर व आरपीएफ पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में 15 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली-

पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना अलीनगर व आरपीएफ पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दिनांक 19.01.2026 को समय करीब 16.05 लोको कालोनी स्थित लोको अस्पताल के पास से 15 लीटर अवैध शराब की बरामदगी करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान-

1-उज्जवल तिवारी पुत्र अनिल कुमार तिवारी निवासी सदुल्लाहपुर थाना रामगढ़ जिला कैमूर भभुआ(बिहार) उम्र 20 वर्ष के कब्जे से 11 पीस रायल स्टेग अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 750 ML बरामद हुआ

2-जगत कुमार उर्फ साजन कुमार पुत्र मन्नू चौधरी उर्फ अभिमन्यू चौधरी निवासी वार्ड नं0 08 पकड़िहार कला पोस्ट मुठानी थाना मोहनिया जिला कैमूर भभुआ (बिहार) उम्र 22 वर्ष के कब्जे से 09 पीस रायल स्टेग अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 750 ML बरामद हुआ।

शराब बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।

पूछताछ गिरफ्तार अभियुक्त-

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताये कि वे नाजायज शराब खरीद कर बेचते है जिसे उन्हें काफी उच्चे दाम मिलते है । जिससे उनका व उनके परिवार का जीवन यापन होता है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त–

1. उज्जवल तिवारी पुत्र अनिल कुमार तिवारी निवासी सदुल्लाहपुर थाना रामगढ़ जिला कैमूर भभुआ(बिहार) उम्र 20 वर्ष।

2. जगत कुमार उर्फ साजन कुमार पुत्र मन्नू चौधरी उर्फ अभिमन्यू चौधरी निवासी वार्ड नं0 08 पकड़िहार कला पोस्ट मुठानी थाना मोहनिया जिला कैमूर भभुआ (बिहार) उम्र 22 वर्ष।

पंजीकृत अभियोग का विवरण–

1-मु.अ.सं. 0037/2026 धारा 60 आबकारी अधीनियम थाना अलीनगर जनपद चन्दौली

बरामदगी का विवरण-

20 पीस रायल स्टेग अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 750 ML
कुल मात्रा 15 लीटर नाजायज अंग्रेजी शराब
कीमत करीब 25,000/- रुपये

बरामदगी का दिनांक, समय व स्थान–

दिनांक – 19.01.2026
समय -16.05 बजे
स्थान – लोको कालोनी स्थित लोको अस्पताल के पास थाना अलीनगर जनपद चन्दौली

गिरफ्तारी/बरामदगी में शामिल पुलिस टीम-

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।
उ0नि0 राम सिंह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।
का0 धीरेन्द्र कुमार यादव थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।

आरपीएफ टीम-

स0उ0नि0 मिथिलेश कुमार सिंह RPF/DDU मुगलसराय थाना मुगलसराय चन्दौली।
आरक्षी अमित कुमार चौरसिया CPDS/DDU मुगलसराय चन्दौली।

 

 

रिपोर्ट – चंचल सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।