मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम, दो गिरफ्तार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जामुराद। क्षेत्र के चित्रसेनपुर गांव (मिर्जामुराद) में बीते शनिवार की दोपहर में भूमि विवाद में पड़ोसी द्वारा सुनीता देवी उम्र (35) वर्ष पत्नी मुन्ना पटेल के सिर पर फावड़े से जानलेवा वार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया था इलाज के दौरान महिला का सोमवार की भोर में मौत हो गया।जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को चित्रसेनपुर गांव (मिर्जामुराद) में जमीनी विवाद को लेकर मुन्ना पटेल व कुलदीप पटेल में कहासुनी हो रहा था कुलदीप द्वारा उसी समय फावड़ा उठाकर बीच बचाव करने आई मुन्ना पटेल की पत्नी सुनीता देवी के सिर पर हमला कर दिया गया।जिससे सुनीता देवी लहूलुहान हो गई।

परिजनों द्वारा तत्काल इलाज हेतु वाराणसी भुल्लनपुर स्थित वैदिक हॉस्पिटल में ले जाकर महिला को भर्ती करवाया जहां से डॉक्टरों ने देर रात हालत चिंताजनक होने पर महिला को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।महिला को सोमवार की भोर में इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गया।मृतक महिला के पति मुन्ना पटेल के तहरीर पर मिर्जामुराद पुलिस ने शनिवार को ही कुलदीप पटेल, विक्रमा, चंद्रावती, नीतू व श्रीयंश के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर कई जगह दबिश दी लेकिन मुख्य आरोपी कुलदीप फरार ही चल रहा है।पुलिस महिला के मौत के बाद नामजद आरोपियों में से कुलदीप के पिता विक्रमा व मां चंद्रावती को गिरफ्तार कर लिया और लिखा पड़ी के बाद जेल भेज दी।मृतक महिला को इशू पटेल, प्रियांशु पटेल व गयांशु पटेल नामक तीन पुत्र बताए गए।मां के मौत से तीनो बच्चों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।