चंदौली चकिया
मूसाखांड में दो दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में केयर हॉस्पिटल रेवा मोड मुगलसराय की 0,2 से टीम विजेता बनी, जबकि गाजीपुर उपविजेता रहा। दूसरे दिन गाजीपुर, मुगलसराय , हिनोउली,, तारजीवनपुर, शकूराबाद, चपरा , ताला, मूसाखांड और वाराणसी सहित कई टीमों ने भाग लिया।
यह प्रतियोगिता लगातार 55 वर्षों से महाराज की कोठी पर आयोजित की जा रही है, इस वर्ष इसका 56वां संस्करण हर्षोल्लास पूर्वक आयोजित हुआ । यह वनांचल क्षेत्र की एक पुरानी और प्रतिष्ठित खेल परंपरा का हिस्सा है।
वाराणसी परिक्षेत्र के एमएलसी आशुतोष सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने वनांचल में आयोजित इस प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी जीवन में महत्वपूर्ण हैं और ऐसी प्रतियोगिताएं क्षेत्र को गौरवान्वित करती हैं।
प्रतियोगिता के दौरान चकिया थाना अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने शांति व्यवस्था सुनिश्चित की। अति विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सैयदराजा मनोज सिंह डब्लू , पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह, विशिष्ट अतिथियों में चकिया चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव , शीतला प्रसाद राय, समाजसेवी राम सिंहासन सिंह, समाजसेवी गीता शुक्ला, भूपेंद्र यादव, दसरथ चंद्र सोनकर, समाजसेवी उपेंद्र पांडेय, पूर्व प्रधान शंभू नाथ यादव, शैलेन्द्र यादव , सैयद एहसान, रिंकू सोनकर, आलोक जायसवाल, शुभम मोदनवाल, शंकर दादा, रमाशंकर यादव और संजय कुमार शामिल थे।
निर्णायक की भूमिका विजय कांत ,संतोष, संजय , सुजीत ने निष्पक्ष रूप से निभाया ।
कार्यक्रम का संचालन गिरजा यादव, अभय सिंह और श्रीप्रकाश यादव ने सामूहिक रूप से किया।











Users Today : 1
Users This Year : 11236
Total Users : 23829
Views Today : 1
Total views : 46694