चन्दौली इलिया
सेना के जवान अरविंद कुमार मौर्य को आज उनके पैतृक गांव शहाबगंज में अंतिम विदाई दी गई। उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ गांव पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘शहीद अरविंद कुमार मौर्य अमर रहें’ के नारे लगाए गए।
अंतिम संस्कार के समय सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना की टुकड़ी ने अनुशासित सलामी दी, जो सैन्य सम्मान का प्रतीक थी।
जवान के अंतिम दर्शन के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोग उमड़ पड़े। इस दौरान शहीद के परिजनों, जिनमें पिता चंद्रशेखर उर्फ पारसनाथ मौर्य, माता सुशीला देवी, भाई अनिल मौर्य, पत्नी मुन्नी देवी, पुत्र आरुष और अंश, तथा बड़ी बहन रेखा मौर्य शामिल थे, का दुख स्पष्ट था।
क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य भी अंतिम विदाई में उपस्थित रहे। उन्होंने शहीद अरविंद कुमार मौर्य के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक आचार्य ने कहा कि देश अरविंद कुमार मौर्य की शहादत को कभी नहीं भूलेगा और उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
विधायक कैलाश आचार्य ने परिवार को सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार और पूरा क्षेत्र परिवार के साथ खड़ा है। शहीद अरविंद कुमार मौर्य का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ मणिकर्णिका घाट पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुरा कस्बा श्रद्धांजलि अर्पित करने को उमड़ पड़ा। वही पुरे कस्बा की दुकानें शोक में बंद रही ।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 4
Users This Year : 23946
Total Users : 36539
Views Today : 4
Total views : 71820