इसी पावन भाव के साथ भू देवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अपना घर आश्रम में निवास कर रहे प्रभु जनों के लिए एक विशेष अल्पाहार सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह सेवा कार्यक्रम स्वर्गीय डा. विजय सिंह राय एवं स्वर्गीय सुरभि सिंह राय की पावन स्मृति में 12 जनवरी 2026, सोमवार को दोपहर 3:00 बजे अपना घर आश्रम परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभु जनों को प्रेमपूर्वक तैयार किया गया चूड़ा–मटर तथा श्रद्धा से बना गाजर का हलवा अल्पाहार प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया।
महिला प्रभुजनो को चूड़ियां पहनाई गई, बिंदी से माथे को सजाया गया, नेलपेंट लगाए जाने के साथ परफ्यूम भी लगाया गया जिससे उनकी खुशी अत्यंत बढ़ गई साथ ही सभी ने गाना गाया और नृत्य भी किया ।
इस सेवा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य असहाय, जरूरतमंद एवं प्रभु जनों के प्रति करुणा, संवेदना और मानवता के भाव को प्रकट करना है। ट्रस्ट का मानना है कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है, और इसी भावना के साथ यह आयोजन किया गया।
भू देवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट ने समाज के सभी सेवा-भावी नागरिकों से इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने एवं प्रभु जनों का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया । कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट की अध्यक्षा देवश्री गुप्ता एवं राजश्री श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों के अलावा श्रीकांत पांडे , ब्रजेश पाठक , श्याम शुक्ला , अंजली सिंह , काजल चांदनी , शैलेश गुप्ता , डॉ सुभाष चंद्रा , सुमित मिश्रा , राहुल गुप्ता , डॉ के निरंजन , डॉ कात्यायनी , डॉ कैलाश सिंह , आशना , गर्विका, राहुल आदि शामिल रहे ।










Users Today : 42
Users This Year : 23984
Total Users : 36577
Views Today : 126
Total views : 71942