चंदौली / इलिया
चकिया तहसील अंतर्गत मूसाखांड भलुईयादाई स्थित अंबेडकर पार्क में विधवाओं, विधुरों और अन्य गरीब जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। यह वितरण सरकार के निर्देशानुसार क्षेत्रीय लेखापाल राम प्रसाद के नेतृत्व में किया गया।
पत्रकार अरुण कुमार के प्रयासों से गांव में गरीब, असहाय और जरूरतमंद विधवा एवं विधुर व्यक्तियों तक कंबल पहुंचाए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर को माल्यार्पण कर की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी राम सिंहासन सिंह ने सरकार की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से कड़ाके की ठंड में गरीब और असहाय व्यक्तियों को राहत मिलेगी। लेखापाल राम प्रसाद ने भी बताया कि यह कंबल वितरण गरीब परिवारों को ठंड से बचाने में मदद करेगा।
कंबल पाकर पात्र व्यक्तियों ने राहत महसूस की। इस अवसर पर राम प्रसाद, समाजसेवी सुधाकर यादव, चिंटू भारती, संतोष कुमार, छोटे लाल यादव, निहोर, छब्बन प्रसाद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 49
Users This Year : 23991
Total Users : 36584
Views Today : 145
Total views : 71961