योगी की चेतावनी- बंटोगे तो सर्वनाश हो जाएगा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सीएम योगी शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। संगम में स्नान कर लेटे हनुमान जी की पूजा की। इसके बाद योगी जगद्गुरु रामानंदाचार्य के 726वें जन्मोत्सव समारोह में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा- जाति और संप्रदाय के नाम पर बंटोगे तो देश का हाल बांग्लादेश जैसा हो जाएगा। जाति, मत और संप्रदाय के आधार पर किया गया विभाजन हमारे लिए भी उसी तरह सर्वनाश का कारण बनेगा, जैसा हम  बांग्लादेश में देख रहे हैं।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा- ये लोग सेक्युलरिज्म के नाम पर ठेका लेकर हिंदू धर्म को तोड़ने की पूरी ताकत लगा रहे। बांग्लादेश की घटनाओं पर इनका मुंह बंद है, लगता है जैसे किसी ने फेविकोल लगा दिया हो।

मोदी की तारीफ करते हुए कहा- मोदी जी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो राम मंदिर दर्शन करने गए। रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भी शामिल हुए। मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद उन्होंने सनातन धर्म की ध्वजा-पताका फहराई। जो लोग आज भी आपको बांटने का काम कर रहे, वे आपके हितैषी नहीं हो सकते। इन्हें जब भी मौका मिलेगा, ये वही करेंगे जो पहले करते आए हैं। सनातन धर्म पर प्रहार करेंगे और दंगों की आड़ में लोगों को फिर से झुलसाएंगे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।