चन्दौली इलिया
क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। यह वारदात भूमि विवाद को लेकर की गई थी, जिसमें तेजबली चौहान पर चार गोलियां चलाई गई थीं।
इलिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को भागते समय एक बलेनो कार समेत दबोचा गया। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी रवि उर्फ शशिकान्त ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, पाँच जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जिले में अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 58
Users This Year : 24000
Total Users : 36593
Views Today : 158
Total views : 71974