चन्दौली चकिया
चंद्रप्रभा नदी से निकली बबूरी रजवाहा सिकंदरपुर नहर पर बाजार में जाने हेतु बनने वाला पुल का निर्माण कार्य धीमी गति से होने पर स्थानीय लोगों और व्यापारियों में आक्रोश व्यक्त किया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर बाजार बाजार के पास बबूरी राजवाड़ा नहर पर स्थित पुरानी पुलिया को जर्जर दिखा कर सिंचाई विभाग द्वारा नया पुलिया निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया
ठेकेदार द्वारा कार्य की गति धीमा होने और आवा गमन के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करने से लोगों को आवागमन में पैदल चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
सिंचाई हेतु नहर खोले जाने के कारण पैदल आवागमन पूर्ण रूप बंद हो गया है लोगों को काफी घूम कर आना जाना पड़ रहा है आवा गमन बंद होने से बाजार के व्यापारि और व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ा है
सिकंदरपुर उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष शीतला प्रसाद केसरी और वर्तमान अध्यक्ष विमलेश कुमार विश्वकर्मा ने जिलाधिकारी चंदौली से मांग की है यथाशीघ्र पुलिया का निर्माण कराया जाए तथा जब तक पुल का निर्माण नहीं हो जाता है तब तक वैकल्पिक व्यवस्था सही किया जाए









Users Today : 58
Users This Year : 24000
Total Users : 36593
Views Today : 158
Total views : 71974