सकलडीहा
सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को स्टेशन मास्टर राकेश राजेंद्र पटेल को सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर रेल प्रशासन उनकी मांगों को नहीं सुनता तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। सकलडीहा रेलवे स्टेशन दानापुर मंडल का आखिरी रेलवे स्टेशन है। यहां पर कोरोना काल से पूर्व दो एक्सप्रेस ट्रेन रुकती थी लेकिन कोरोना काल के बाद यहां पर सिर्फ पैसेंजर ट्रेन रूकती है।
जिसके कारण व्यापारियों, छात्रों व आम जनमानस को दिल्ली, मुंबई, गुजरात पंजाब व लखनऊ जाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन पैसेंजर ट्रेन का कई हजार रुपये का टिकट बिकता है। सकलडीहा रेलवे स्टेशन के आसपास की लगभग 1 लाख आबादी समस्या से जूझ रही है। कई बार ग्रामीणों ने क्षेत्रीय सांसद व विधायक से ट्रेन रोकने की मांग किया लेकिन उन्होंने उनकी मांगों को अनसुना कर दिया। ग्रामीणों ने स्टेशन मास्टर राकेश राजेन्द्र पटेल को ज्ञापन देते हुए यह भी चेतावनी दिया कि अगर रेल प्रशासन उनकी मांग को नहीं सुना तो वह धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान सोनू पटेल, राजेश मोदनवाल, आशीष सिंह मोनू,सोनू सिंह,निरंजन कुमार,बबलू पासवान, धनंजय राय, सुनील कुमार,बबलू पाल, जितेंद्र कुमार,सोनू प्रजापति,कर्नल,किशन राय, गुलाब राम,विकास,सौरभ,अंकित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।









Users Today : 30
Users This Year : 11532
Total Users : 24125
Views Today : 36
Total views : 47287