मैजिक के टक्कर से साइकिल सवार घायल, मैजिक लेकर चालक फरार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

रोहनिया।  नगर पंचायत गंगापुर में मोहन सराय गंगापुर रोड स्थित महावीर मंदिर के पास सोमवार को सुबह लगभग 8 बजे गंगापुर से मोहनसराय की तरफ तेज रफ्तार में जा रही मैजिक वाहन के टक्कर से राजातालाब थाना क्षेत्र के मरुई गांव निवासी साइकिल सवार 65 वर्षीय प्रभु नाथ सेठ घायल हो गये। घटनास्थल से मैजिक वाहन लेकर चालक फरार हो गया।

घटना की जानकारी होने पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजन ने मोहनसराय स्थित आनंद हॉस्पिटल में उक्त घायल प्रभुनाथ सेठ का इलाज कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभु नाथ सेठ रविवार को नगर पंचायत गंगापुर में अपने रिश्तेदार सहदेव सेठ के घर पर गए थे जहां से सोमवार को सुबह साइकिल से अपने घर वापस जा रहे थे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।