वाराणसी (मिर्जामुराद) के थाना मिर्जामुराद अंतर्गत भिखारीपुर गांव में आज एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना का मृतक महिला की पहचान सहोदरा देवी के रूप में हुई है, जो कि चंदापुर गांव की निवासी थीं। जानकारी के अनुसार, सहोदरा देवी के पति स्वर्गी लालमन ऑपरेटर है परिजनों ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी,
जिसके चलते वह घर पर किसी को बिना कुछ बताए निकल आई थीं परिवार में शोक की लहर भिखारीपुर रेलवे फाटक के पास जैसे ही यह हादसा हुआ, आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहाँ कोहराम मच गया। सहोदरा देवी अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं,
जिसमें एक पुत्र और पांच पुत्रियां शामिल हैं पुलिस की कार्रवाई स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और परिस्थितियों की बारीकी से जांच कर रही है









Users Today : 58
Users This Year : 24000
Total Users : 36593
Views Today : 158
Total views : 71974