मीरजापुर
नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने युवा दिवस की पूर्व संध्या पर नगर के ऐतिहासिक प्रांगण घंटाघर में नगर पालिका परिषद और विंध्य फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रक्त शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया। बता दे बारह जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती है, जिसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इसी को लेकर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रक्तदान के प्रति लोगो में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक दिन पहले ही रक्तदान जागरूकता रैली भी निकाली गई थी। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के आइकन और आइडल है, आज उनके जयंती की पूर्व संध्या पर रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया है। यह मेरा सौभाग्य है कि इस रक्तदान शिविर में रक्तदान किया हूँ।
आप देखते है कि आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को खून की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे रक्तदान शिविरों से उन असहाय और जरूरतमंदों को मदद मिल जाती है। मौके पर उन्हें खून मिल पाता है, जिससे उस व्यक्ति को नया जीवन मिलता है।रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, इसलिए हमें समय समय पर रक्तदान करना चाहिए।
इस मौके पर किशन कसेरा, राधेश्याम गुप्ता, किशन गुप्ता, आशीष सुदर्शन, सुधीर शहजादे, विजय प्रजापति, आशुतोष हैहयवंशी, कृष्णानंद हैहयवंशी, अभिषेक साहू, दीपक गुप्ता, निशांत गुप्ता, सौरभ सिंह, शिव कुमार शुक्ला, डॉक्टर विभूति मिश्रा, डॉक्टर सुनील सिंह, डॉक्टर सी वी जयसवाल आदि अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।









Users Today : 69
Users This Year : 24011
Total Users : 36604
Views Today : 177
Total views : 71993