पिंडरा।
पूर्व डिप्टी एसपी अखिलानंद मिश्रा की स्मृति में शनिवार को रतनपुर स्थित अमरावती भवन पर विशाल रक्तदान शिविर व कम्बल वितरण का आयोजन किया गया। अभ्युदय सेवा समिति के तत्वाधान में स्वामी हरशंकरानंद जी ब्लड बैंक के द्वारा थलेसिमिया और कैंसर के मरीजों के लिए लगे शिविर में 30 रक्तवीरो ने रक्तदान किया।
तत्पश्चात 2 हजार असहाय व बुजुर्गो महिला व पुरुषों को ठंड से राहत देने के लिए कम्बल वितरण किया गया। जिसके मुख्य अतिथि एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, अमरावती ग्रुप के डायरेक्टर रजनीकांत मिश्रा व रवि पांडेय रहे।
रक्तदान शिविर व कम्बल वितरण के दौरान जिला पंचायत सदस्य सिंकंदर मिश्रा, अरुण सिंह बिन्नी, पूर्व सदस्य रमेश पटेल, डॉ रंगनाथ दुबे, डॉ दिनेश मिश्रा, दिलीप मिश्रा, मनीष पाठक, अजय ऊदल, जगदीश सिंह, अमिताभ दुबे, नलनिकान्त मिश्रा, संजय चतुर्वेदी, विकास चौबे, विवेक पाठक, संतोष सिंह, मनीष चौबे, संतोष अनुपम, श्याम पटेल समेत सैकड़ो गणमान्य लोग रहे।











Users Today : 172
Users This Year : 15739
Total Users : 28332
Views Today : 317
Total views : 56225