अंतरराष्ट्रीय काशी घाटवाक विश्वविद्यालय की एक आवश्यक बैठक हिंदी विभाग के ‘विरासत कक्ष’ में सम्पन्न हुई जिसमें तय हुआ कि घाटवाक का आठवां वार्षिक समारोह रविवार,18 जनवरी 2026 को होगा।इस बार का केंद्रीय विषय होगा-‘मोबाइल के दास/घाट के पास’।जिसके माध्यम से प्रकृति के मुक्त प्रांगण से जुड़ने का आवाहन किया जाएगा।
समारोह का उद्घाटन रीवा घाट पर होगा और क्षेमेश्वर घाट,मणिकर्णिका घाट,रामघाट से होते हुए समापन राजघाट पर होगा।यात्रा में विविध घाटों पर सांस्कृतिक व वैचारिक आयोजन भी होंगे।समारोह में अभ्युदय संस्था,रोटी बैंक,होप फाउंडेशन,व नंदिनी फाउंडेशन को सम्मानित भी किया जाएगा।
बैठक में घाटवाक के संस्थापक न्यूरो चिकित्सक प्रो. विजयनाथ मिश्र ने कहा कि इस बार के घाटवाक में काफी लोग बाहर से आ रहे हैं।हमारा उद्देश्य है कि हम. काशी की सांस्कृतिक सम्पन्नता से उन्हें परिचित कराएं
अध्यक्षता करते हुए प्रो श्रीप्रकाश शुक्ल ने कहा कि
काशी के घाट ज्ञान व चिंतन के प्रमुख आधार हैं।इनकी बनावट में काशी की बहुसांस्कृतिक पहचान है जिनसे परिचित करवाना इस समारोह का प्रमुख उद्देश्य है।
बैठक में रमेश पांडेय,शारदा सिंह,डॉ विन्ध्याचल यादव,अनूप पांडेय,मनीष खत्री,अवनींद्र सिंह,सत्यम पांडेय,शैलेश तिवारी,गौरव द्विवेदी, बिशाल पांडेय, इष्टदेव, वाचस्पति उपाध्याय, अभय तिवारी, अभिषेक गुप्ता, डॉ आर्यपुत्र दीपक,डॉ उदय पाल मनीष राय,के साथ कई प्रमुख घाटवाकर उपस्थित रहे।











Users Today : 172
Users This Year : 15739
Total Users : 28332
Views Today : 317
Total views : 56225