दुनिया भर में सुरक्षा चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं, और इसके चलते सभी देशों की सैन्य शक्ति को बढ़ाने की दिशा में प्रयास जारी हैं। वैश्विक स्तर पर सैन्य ताकत का आकलन करने के लिए ग्लोबल फायरपावर ने 2025 के सैन्य रैंकिंग में 145 देशों का अध्ययन किया है। इस रैंकिंग में न केवल सेना की संख्या और टैंकों की संख्या को ध्यान में रखा गया है, बल्कि अन्य पहलुओं जैसे आर्थिक स्थिति, तकनीकी क्षमता, और सामरिक उपस्थिति को भी शामिल किया गया है।
ग्लोबल फायरपावर 2025 सैन्य रैंकिंग के मुताबिक, दुनिया के सबसे शक्तिशाली सैन्य देशों की सूची में अमेरिका पहले स्थान पर है। इसके पास अत्याधुनिक सैन्य उपकरण और वैश्विक स्तर पर सैन्य ठिकाने हैं। अमेरिका की हवाई शक्ति और नौसैनिक ताकत अतुलनीय है।
1. अमेरिका (पावरइंडेक्स: 0.0744):
अमेरिका का सैन्य पावर सबसे उन्नत और तकनीकी रूप से सबसे अडवांस है। यहां की हवाई शक्ति, नौसैनिक ताकत और रणनीतिक सैन्य ठिकाने इसे दुनिया में सबसे मजबूत सैन्य शक्ति बनाते हैं। अमेरिकी सेना को किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार माना जाता है।
2. रूस (पावरइंडेक्स: 0.0788):
रूस के पास टैंक, तोपखाने और परमाणु हथियारों का सबसे बड़ा भंडार है। इसके अलावा रूस की स्ट्रैटजिक मिसाइल फोर्स भी अद्वितीय है। रूस की सैन्य शक्ति लगातार बढ़ रही है, और इसके पास परमाणु हथियारों, पनडुब्बियों और मिसाइलों का विशाल संग्रह है।
3. चीन (पावरइंडेक्स: 0.0788):
चीन की सेना भी रूस के समान ताकतवर है। चीन ने अपनी सेना का बड़े पैमाने पर आधुनिकीकरण किया है, और आज चीन के पास दुनिया का सबसे बड़ा नौसैनिक बेड़ा है। इसके पास विशाल मिसाइलों का भंडार और परमाणु हथियारों का भी बड़ा संग्रह है।
4. भारत (पावरइंडेक्स: 0.1184):
भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति है। भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी सक्रिय सेनाओं में से एक है। भारत की सैन्य ताकत का आधार घरेलू रक्षा उद्योग, रणनीतिक योजना और भौगोलिक स्थितियों के साथ-साथ आयातित और स्थानीय रूप से उत्पादित हथियारों का विशाल भंडार है।
5. दक्षिण कोरिया (पावरइंडेक्स: 0.1656):
दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के खतरे को ध्यान में रखते हुए एक अत्याधुनिक और सुसज्जित सेना विकसित की है। इसकी सैन्य ताकत का मुख्य कारण उन्नत सैन्य तकनीक, एक बड़ी रिजर्व फोर्स और आधुनिक लड़ाकू विमान है।
6. यूनाइटेड किंगडम (पावरइंडेक्स: 0.1785):
यूके की सैन्य शक्ति उसकी एलीट फोर्सेज और अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित है। इसके पास आधुनिक एयरक्राफ्ट कैरियर, न्यूक्लियर सबमरीन फ्लीट और विशेष ऑपरेशंस यूनिट्स हैं जो इसे एक वैश्विक शक्ति बनाते हैं।
7. फ्रांस (पावरइंडेक्स: 0.1878):
फ्रांस के पास एक मजबूत मिलिट्री इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स है, जो फाइटर जेट्स, परमाणु पनडुब्बियों और अन्य सैन्य उपकरणों का निर्माण करता है। फ्रांस के पास मिसाइलों का भी विशाल भंडार है और यह दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी सैन्य शक्ति है।
8. जापान (पावरइंडेक्स: 0.1839):
जापान की सेल्फ-डिफेंस फोर्सेज दुनिया की सबसे तकनीकी रूप से उन्नत सेनाओं में से हैं। इसकी ताकत विशेष रूप से नौसेना और एंटी-सबमरीन युद्ध में है। जापान ने साइबर और स्पेस वॉरफेयर के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण प्रगति की है।
9. तुर्की (पावरइंडेक्स: 0.1902):
तुर्की की सेना NATO की दूसरी सबसे बड़ी स्थायी सेना है। इसकी सेना का आत्मनिर्भर होना और घरेलू रक्षा उद्योग का समर्थन इसे तेजी से सशक्त बना रहा है। तुर्की के पास ड्रोन, जहाज और बख्तरबंद गाड़ियां बनाने की क्षमता भी है।
10. इटली (पावरइंडेक्स: 0.2164):
इटली एक सक्षम और संतुलित सेना वाला देश है। इसके पास एयरक्राफ्ट कैरियर और एक आधुनिक वायुसेना है। यह NATO और भूमध्यसागरीय सुरक्षा ऑपरेशंस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसकी सैन्य ताकत लगातार मजबूत हो रही है।











Users Today : 92
Users This Year : 6193
Total Users : 18786
Views Today : 190
Total views : 37162