बरेका में कर्मचारी परिषद (2025–28) का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका), वाराणसी में दिनांक 09 जनवरी 2026 को कर्मचारी परिषद (2025–28) के लिए निर्वाचन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। चुनाव कुल 08 निर्वाचन क्षेत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से कुल 40 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। मतदान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

निर्वाचन के उपरांत घोषित परिणाम निम्नवत हैं—

निर्वाचन क्षेत्र संख्या–1 (कर्मशाला संख्या–1):
प्रदीप कुमार यादव — विजयी (188 मत)
राजेश कुशवाहा — निकटतम प्रतिद्वंदी (123 मत)

निर्वाचन क्षेत्र संख्या–2 (कर्मशाला संख्या–2):
सुशील कुमार सिंह — विजयी (340 मत)
भोला राम — निकटतम प्रतिद्वंदी (182 मत)

निर्वाचन क्षेत्र संख्या–3 (कर्मशाला संख्या–3):
मनीष कुमार सिंह — विजयी (330 मत)
मोनू कुमार सिंह — निकटतम प्रतिद्वंदी (103 मत)

निर्वाचन क्षेत्र संख्या–4 (कर्मशाला संख्या–4):
धर्मेन्द्र कुमार सिंह — विजयी (312 मत)
ऋषि कुमार — निकटतम प्रतिद्वंदी (293 मत)

निर्वाचन क्षेत्र संख्या–5 (कर्मशाला संख्या–5 / पर्यवेक्षक):
अमित कुमार — विजयी (381 मत)
विष्णु देव दुबे — निकटतम प्रतिद्वंदी (293 मत)

निर्वाचन क्षेत्र संख्या–6 (भंडार):
संतोष कुमार यादव — विजयी (225 मत)
रवि नारायण सिंह — निकटतम प्रतिद्वंदी (156 मत)

निर्वाचन क्षेत्र संख्या–7 (कार्मिक, लेखा, चिकित्सा, प्रशासन):
नवीन कुमार सिंहा — विजयी (239 मत)
आलोक कुमार वर्मा — निकटतम प्रतिद्वंदी (158 मत)

निर्वाचन क्षेत्र संख्या–8 (सिविल एवं विविध):
श्रीकांत यादव — विजयी (235 मत)
विनोद कुमार सिंह — निकटतम प्रतिद्वंदी (113 मत)

बरेका प्रशासन द्वारा सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई दी गई तथा निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग देने वाले सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

 

 

रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।