लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और अन्य के ख़िलाफ़ राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय किए,कोर्ट ने कहा कि लालू यादव और उनके परिवार ने एक क्रिमिनल सिंडिकेट की तरह काम किया।
जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में आरजेडी प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप तय कर दिए हैं। इसके साथ ही भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं में भी उन पर मुकदमा चलेगा।
अदालत ने लालू यादव के परिवार के सदस्यों राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप तय किए हैं। राऊज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने की अदालत ने आरोप तय किए हैं। कोर्ट ने माना कि प्रथम दृष्टया आरोपितों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सामग्री मौजूद है।









Users Today : 135
Users This Year : 24077
Total Users : 36670
Views Today : 260
Total views : 72076