चन्दौली सैयद राजा
नगर पंचायत बुधवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के अन्तर्गत समाज में जागरुकता लाने हेतु छात्राओं एवं अभिभावकों से सम्पर्क करते हुए महाविद्यालय में छात्राओं को सड़क सुरक्षा शपथ महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक अनुराग सिंह द्वारा दिलाया गया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करे एवं नशे की हालत में वाहन न चलाये , चार पहिया वाहन चलाते समय सीट वेल्ट का प्रयोग करें, सड़क पर यात्रा करते समय यातायात नियमों का पालन करें एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. हेमन्त कुमार निराला, डॉ. अजय कुमार सोनकर, डॉ. अभयराज यादव, डॉ अवनीश कुमार सिंह, रीतेश कुमार सिंह, डॉ. ऋतेष गौरव, डॉ. श्रद्धा मिश्रा, संकट मोचन झा, अमित कुमार, प्रमोद कुमार केशरी, पवन कुमार, शिवशंकर कुमार, राजन पाण्डेय सहित महाविद्यालय की सैकड़ो छात्राएं उपस्थित रहीं ।
इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यलाय के सड़क सुरक्षा कार्यक्रम संयोजक अनुराग सिंह द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संचालन डॉ. सर्वेश तिवारी ने किया ।










Users Today : 28
Users This Year : 15595
Total Users : 28188
Views Today : 59
Total views : 55967