चन्दौली डीडीयू नगर
जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन घने कोहरे के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 2 से 8 घंटे की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दृश्यता कम होने के कारण ट्रेनों की गति धीमी रखी जा रही है। रेलवे प्रशासन कोहरे से निपटने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर रहा है, लेकिन घना कोहरा ट्रेनों की रफ्तार पर भारी पड़ रहा है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जब तक कोहरा पूरी तरह नहीं छटेगा, तब तक ट्रेनों का संचालन समय पर होना मुश्किल है। यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गुरुवार को मुगलसराय रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में पूरे दिन घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान भी बेहद कम रहने के कारण क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई। ठंड और कोहरे के दोहरे असर से आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें और आवश्यक सावधानियां बरतें
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 48
Users This Year : 23990
Total Users : 36583
Views Today : 139
Total views : 71955