डीडीयू नगर
भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा प्रायोजित नागरिक सुरक्षा के वार्डन एवं स्वयंसेवकों का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण के चतुर्थ बैच बुधवार को शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण सत्र के प्रथम दिन 90 प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। चौथा सत्र के प्रथम दिन मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा व वर्तमान गाजीपुर प्रभारी भाजपा राणा प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में उपस्थित नागरिक सुरक्षा के वार्डन एवं स्वयंसेवक को मार्गदर्शन दिया कि आपके द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर इस समाज के लिए स्वयं अपने लिए और इस जनमानस के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जिस भी विषय में प्रशिक्षण दिया जा रहा है सभी प्रशिक्षण को आप द्वारा पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण प्राप्त कर आप जनमानस को भी सीपीआर के बारे में प्रशिक्षित करेंगे। विभिन्न त्योहार एवं पर्वों पर नागरिक सुरक्षा की अहम भूमिका होती है। नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों द्वारा भीड़ नियंत्रण में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को सहयोग प्राप्त होता है तथा नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन एवं जनता के बीच की कड़ी होते हैं। नागरिक सुरक्षा वाराणसी चीफ वार्डन विनोद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह आयोजित प्रशिक्षण अति महत्वपूर्ण है विकट संकट कभी भी आ सकती है इसलिए सभी नागरिकों को संकट एवं आपदा से बचाव का प्रशिक्षण लेना अति आवश्यक है।
प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात आप आम जनमानस को प्रशिक्षण के माध्यम से भी प्रशिक्षित करेंगे। डिवीजनल वार्डन मंगला प्रसाद ने कहा कि नागरिक सुरक्षा के उपाय एवं आवश्यकता तथा संगठन के संबंध तथा कार्यों तथा प्रशिक्षण के आयोजन के संबंध में विस्तृत रूप से बताया।
कार्यक्रम का संचालन योगेश कुमार श्रीवास्तव सहायक उप नियंत्रक वरिष्ठ वेतनमान नागरिक सुरक्षा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जनपद चंदौली द्वारा किया गय। चतुर्थ सत्र के प्रशिक्षण में चीफ वार्डन, राजीव गुप्ता द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि तथा उपस्थित नागरिक सुरक्षा के वार्डन एवं स्वयंसेवकों का स्वागत किया तथा नागरिक सुरक्षा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार, मास्टर ट्रेनर प्रवीण, पोस्ट वार्डन एवं आशीष कुमार सेक्टर वार्डन द्वारा प्रशिक्षण आयोजित कराने में सहयोग प्रदान किया गया
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 39
Users This Year : 15606
Total Users : 28199
Views Today : 99
Total views : 56007