डीडीयू नगर
अस्मिता नाट्य संस्थान एवं स्व. रंजन मेमोरियल सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित चन्दौली चार दिवसीय रंग महोत्सव 2026 के अन्तिम दिन लोक गीत व संगीत के बीच समापन हुआ। उक्त कार्यक्रम ब्लाक क्षेत्र के वेदव्यास मन्दिर परिसर में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन दिनेश शर्मा, मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव उर्फ बब्बू प्रधान एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मन्दिर के महन्त शशी प्रकाश तिवारी ने किया। कार्यक्रम के आरम्भ होने से पहले उपस्थित अतिथियों ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर बिरहा की शुरूवात किया गया। लोकगीत बिरहा को सुनने के लिए आस पास के सौकड़ो लोग मौजूद थे। लोगो ने बिरहा का भरपूर आनन्द उठाया और लोकगीत कलाकारो को ईनाम के तौर पर पैसे देते रहें। इस अवसर पर कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता दिनेश शर्मा ने कहा कि यह महोत्सव कला के प्रत्येक बिधा को अपने अन्दर समेट कर दर्शको को स्वस्थ मनोरंजन देना चाहता है, जो बिधा विलुप्त हो रही है उसका प्रचार प्रसार करके उसे नए कलाकारो को उसकी जानकारी दी जा सके।
मुख्य अतिथि अजीत यादव ने कहा कि चन्दौली रंग महोत्सव के अन्दर इस तरह का सराहनीय सोच रखने वाले आयोजक मण्डल बधाई के पात्र है।
मन्दिर के महन्त शशी प्रकाश ने कवि हरि प्रसाद विह्वल व कवि श्री राम यादव को अस्मिता गौरव सम्मान के तहत एक शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के समापन पर संस्था के अध्यक्ष डॉ राजकुमार गुप्ता ने कहा कि मै जनपद के दर्शको एवं सहयोगियो का धन्यवाद अर्पित करता हू जिनकी वजह से इस वर्ष यह कार्यक्रम सम्पन्न हो सका। कार्यक्रम संयोजक व संस्था महासचिव विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि मौसम का भी इस कार्यक्रम में बहुत सहयोग रहा और मीडियाकर्मी तथा आगन्तुक अव्यवसायिक टीमों ने पूरा समर्थन चंदौली रंग महोत्सव को दिया इसके लिये हम सभी का आभार व्यक्त करते है।
इस अवसर पर सचिव प्रमोद अग्रहरि, निक्की गुप्ता, ओ०पी० चौबे डबलू, राजु पासवान, गुड्डू विश्वकर्मा, आलोक नेता, संजय नेता, अजय यादव, सागर पटेल, जगदीश चौहान उर्फ खलीफा आदि का सराहनीय कार्य रहा। बिरहा गायकी का संचालन प्रसिद्ध बिरहा गायक जशवंत यादव ने किया। इस अवसर पर राजू यादव, सोनू यादव, महिला गायिका रीना राय, ने अपनी गायकी से अंजाम तक पहुॅचाया।











Users Today : 149
Users This Year : 23940
Total Users : 36533
Views Today : 317
Total views : 71814