चंदौली-
दिनांक 06.01.2026 की रात्रि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा थाना बलुआ,व डॉयल 112 की ड्यूटियों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान थाना बलुआ के समस्त उपनिरीक्षकगण का रिस्पॉन्स टाइम चेक किया गया, जिसमें मौके पर पहुँचने की तत्परता, ड्यूटी के प्रति सजगता एवं त्वरित कार्यवाही की समीक्षा की गई। इस दौरान सभी उपनिरीक्षकगण को भविष्य में और अधिक प्रभावी व समयबद्ध रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

साथ ही कंट्रोल रूम द्वारा डायल 112 के 2 पहिया व 4 पहिया वाहनों की निगरानी व रिस्पॉन्स टाईम के बारे में पूछते हुए टाइमिंग को चेक किया व और संबंधित को निर्देश दिए कि डॉयल 112 में प्राप्त होने वाले शिकायतों का निष्पादन कम से कम समय में करें। मदद मांगने वाले और सूचना देने वाले दोनों तरह के लोगों के लिए बेहतर रिस्पांस मिलना चाहिए।डायल 112 के जरिए मदद मांगने वाले लोगों तक तुरंत मदद पहुंचनी चाहिए।
डायल 112 पर प्राप्त शिकायतों (इवेन्ट्स) पर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की फीडिंग की जाती है जिसके संबन्ध में समय से पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की फीडिंग हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक चंदौली द्वारा डॉयल 112 के सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि डॉयल 112 की सभी वाहन रात्रि में अपने-अपने निर्धारित पॉइंट से 2 किलोमीटर आगे एवं पीछे हूटर व फ्लैशर ऑन करके मूमेंट करेंगे।
पुलिस अधीक्षक का संदेश—

महोदय ने कहा कि संदिग्धों की रजिस्टर में एंट्री करायी जाये तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं है। सभी पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी, संयम एवं पेशेवर तरीके से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी थानाध्यक्ष बलुआ, अन्य पुलिस कर्मचारीगण थाना बलुआ के मौजूद रहे ।










Users Today : 24
Users This Year : 23720
Total Users : 36313
Views Today : 100
Total views : 71366