आवेदक शेरू खॉ पुत्र इसरार खॉ निवासी चितावनपुर थाना को0 जनपद मरजापुर द्वारा अपने साथ हुइ ऑनलाईन ठगी की सचूना दिनांक 06.05.2025 को थाना को0देहात की साईबर सेल में NCRP पोर्टल के माध्यम से दी गई । जिनके द्वारा शिकायत सं0 33105250053078 दर्ज कराया गया और बताय़ा गया कि ठग द्वारा बैंक का मैनेजर बनकर KYC अपडेट करने के नाम पर OTP पुछकर कुल 29,999 रू0 का फ्राड़ कर लिया गया था । इस संबंध में आवेदक के प्राप्त सचूना के आधार पर थाना को0देहात की साइबर सेल टीम द्वारा जॉच प्रारंभ कि गयी ।
“सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के नेतृत्व में थाना को0देहात की साइबर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जॉच के दौरान ठगी की गई धनराशि का 15,297.78/- रु0 होल्ड कराकर वापस कराए गये । पैसे वापस मिलने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राईम टीम थाना को0देहात पुलिस टीम की भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । तथा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धि होने वाली ठगी से जागरुक किया गया तथा अन्य लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हतेु बताये जाने की बात बतायी गयी ।
साइबर सेल टीम थाना को0 देहात-
1. मनोज कुमार, नि0अ0 थाना को0 देहात, मीरजापुर ।
2. उ0नि0 तेरसू सिंह यादव, साइबर सेल प्रभारी,थाना को0 देहात ।
3. म0आ0 प्रियंका सिंह, थाना- को0 देहात, मीरजापुर ।










Users Today : 24
Users This Year : 23720
Total Users : 36313
Views Today : 100
Total views : 71366