थाना हलिया, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 02.01.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी के भांजी के साथ मारपीट गाली-गलौज व धर्म प्ररिवर्तन के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हलिया पर मु0अ0सं0-01/2026 धारा 115(2),352,351(3) बीएनएस 3/5 उ.प्र. विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधि. पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में प्रभारी थाना हलिया को अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना हलिया पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 04.01.2026 को उप निरीक्षक सुरेन्द्र राम व उप निरीक्षक श्यामलाल मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना हलिया क्षेत्र से नामजद अभियुक्त आजाद उर्फ इम्ताज पुत्र इयाकत अली निवासी ग्राम थोथा थाना हलिया जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।









Users Today : 18
Users This Year : 23714
Total Users : 36307
Views Today : 78
Total views : 71344