चंन्दौली बबुरी
कस्बे के पास अशोक नहर की पुलिया पर बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां स्थित एक विद्युत खंभा टूटकर नहर में लटक गया है और इसी क्षतिग्रस्त खंभे के सहारे बंशीपुर मोहल्ले को विद्युत आपूर्ति की जा रही है। हालात अत्यंत जोखिमपूर्ण बने हुए हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व एक ट्रक के धक्के से अशोक नहर पुलिया पर लगा विद्युत खंभा टूट गया था। खंभा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर नहर में तारों के सहारे लटका हुआ है, लेकिन इसके बावजूद उसी से बंशीपुर मोहल्ले को बिजली सप्लाई दी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फिलहाल नहर में पानी नहीं है, जिससे बड़ा हादसा टल गया है, लेकिन पानी आते ही जान-माल के नुकसान की आशंका कई गुना बढ़ जाएगी।चिंताजनक बात यह है कि बबुरी पावर हाउस से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी प्रतिदिन इसी मार्ग से गुजरते हैं,
इसके बावजूद टूटे हुए खंभे पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के जेई का भी इसी रास्ते से आना-जाना होता है, फिर भी इस खतरनाक स्थिति को नजरअंदाज किया जा रहा है। कस्बे के लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि अशोक नहर पुलिया पर टूटे इस खंभे को तत्काल बदला जाए और सुरक्षित तरीके से नई लाइन खड़ी की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह बिजली विभाग की होगी।
बंशीपुर मोहल्ले के लोगो ने बताया कि बबुरी पावर हाउस पर इस खंभे को बदलने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।











Users Today : 134
Users This Year : 23925
Total Users : 36518
Views Today : 291
Total views : 71788