चन्दौली धानापुर
क्षेत्र के ग्राम नगवां निवासी दिनेश राम पुत्र देनी राम द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि उनका लड़का मिथिलेश दिनांक 25.12.2025 को समय करीब सायं 06.00 बजे अकेले शौच के लिये नगवाँ ताल सिवान के तरफ गया था इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे लड़के के ऊपर धारदार हथियार से पीछे से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। उक्त हमले से मिथिलेश के सिर में व कान के पास पीठ में गंभीर चोटे आयी।
उक्त घटना को लेकर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 0176/2025 धारा 109(1) बीएनएस का अभियोग बनाम अज्ञात में पंजीकृत किया गया । अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान एक अभियुक्त का नाम प्रकाश में आया, जिसकी तलाश व पतारसी सुरागरसी की कार्यवाही प्रचलित थी।
पुलिस कार्यवाही-
चन्दौली–
पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा, स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक धानापुर त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में दिनांक-03.01.2026 को थाना धानापुर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग
के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मु.अ.सं. 0176/2025 से सम्बन्धित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त शुभम पुत्र हरिनारायण निवासी ग्राम नगवां थाना धानापुर जनपद चन्दौली इस समय अपने घर पर मौजूद है उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम अभियुक्त के घर पर पहुंच कर अभियुक्त 1.शुभम उर्फ गोलू पुत्र हरिनारायण निवासी ग्राम नगवां थाना धानापुर जनपद चन्दौली उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अवैध चाकू को बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ विवरण-
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि ग्रामवासी मिथिलेश पुत्र दिनेश राम से पुराना विवाद था। दिनांक 25.12.2025 को गाँव के बाहर ताल के पास अंधेरा होने का लाभ उठाकर उसने लोहे के चाकू से मिथिलेश के सिर व पीठ पर हमला किया, जिससे वह गिर पड़ा। अभियुक्त मौके से भाग गया और चाकू सकरारी मार्ग पर छिपा दिया था।











Users Today : 137
Users This Year : 23928
Total Users : 36521
Views Today : 300
Total views : 71797