रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ ने सिगरा स्थित एक होटल में मंडलाध्यक्ष डॉ आशुतोष अग्रवाल द्वारा क्लब का आधिकारिक परिभ्रमण किया गया। सर्वप्रथम क्लब की अध्यक्ष रुचि भार्गव ने मंडलाध्यक्ष एवं आये हुए अतिथियों पूर्व मंडल अध्यक्ष हरि मोहन शाह, वी एन सिंह, संजय अग्रवाल तथा असिस्टेंट गवर्नर आयुष्मान सुरेखा सहित डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। इसके साथ ही अध्यक्ष ने विगत छह माह में क्लब द्वारा किए गए कार्यों को विस्तार पूर्वक लोगों को बताया। क्लब के संस्थापक सदस्य रोटेरिन सुरेश खण्डेलवाल ने क्लब के सदस्यों के बीच अपने अनुभवों को साझा किया।
अपना घर आश्रम के संचालक डॉ निरंजन ने आश्रम के बारे में तथा रोटरी नार्थ द्वारा आश्रम में किए जा रहे कार्यों के विषय में बताया तथा वाराणसी को भिक्षुओं से मुक्त करने में मदद का आह्वान किया।कार्यक्रम में बनवासी कल्याण आश्रम, नौगढ सोनभद्र के संस्थापक सदस्य एवं संचालक राधेश्याम द्विवेदी ने क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
मंडलाध्यक्ष डॉ आशुतोष अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों में हरित काशी हेतु विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम, जरूरत मन्द को व्हीलचेयर,अनिल बाबा आश्रम में वंचित बच्चों की सहायता ,अपना घर आश्रम में प्रभुजनो के लिए दिए गए अन्नदान, महर्षि बाल्मीकि सेवा संस्थान में बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों तथा 11 निर्धन कन्याओं का सामुहिक विवाह कराने की भूरि भूरि प्रशंसा की। अपने संबोधन में उन्होंने आने वाले अगले छह माह के कार्यक्रम के विषय में सुझाव दिए।
मंडलाध्यक्ष के उद्बोधन के पश्चात क्लब में नव वर्ष के रंगारंग कार्यक्रम का आगाज हुवा। कार्यक्रम की सूत्रधार सुनीता अग्रवाल ने सदस्यों के बीच कई खेलों के साथ साथ गीत संगीत एवं नृत्य का आनंद दायक प्रस्तुति दी।इस पूरे कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालक सतीश जैन ने अपनी संचालन कुशलता से सभी सदस्यों एवं आगंतुकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में राजेश भार्गव ने तथा एन एन दुबे ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
सचिव शुभश्री जायसवाल ने आगे आने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर क्लब के डॉ राजीव शुक्ला, सीमा शुक्ला, एन के द्विवेदी ,ममता द्विवेदी राकेश रस्तोगी, डॉ शिव गुप्ता,डॉ नीलम गुप्ता, सपना खण्डेलवाल, वीना अग्रवाल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, इंद्रसेन सिंह, डॉ अनिल कुमार राय, डॉ डॉली श्रीवास्तव, डॉ राकेश जायसवाल, नीरज अग्रवाल, रोली अग्रवाल, विजय केसरी, अनिल केसरी, गणेश अग्रवाल, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, वर्षा श्रीवास्तव, डॉ राकेश मोहन, आतिश अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।अंत में क्लब के निर्वाचित अध्यक्ष अशोक सुल्तानिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया।










Users Today : 2
Users This Year : 6340
Total Users : 18933
Views Today : 2
Total views : 37414