बरेली। बरेली के सर्किट हाउस में आयोजित पशुधन मंत्री की बैठक के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फरीदपुर से विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल को अचानक हार्ट अटैक आ गया। बैठक के बीच उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल ने कल ही अपना जन्मदिन मनाया था, जिससे यह घटना और भी अधिक दुखद हो गई है। उनके अचानक निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई।
डॉ. श्याम बिहारी लाल फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार निर्वाचित विधायक थे और क्षेत्र में उनकी एक सुलझे हुए, जमीनी नेता के रूप में पहचान थी। वे जनसेवा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े रहे।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। उनके निधन पर कई नेताओं और सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।










Users Today : 2
Users This Year : 6340
Total Users : 18933
Views Today : 2
Total views : 37414