खेलने के लिए पतंग लेने निकले 02 बालकों के रास्ता भटकने पर मीरजापुर पुलिस बनी सहारा, जिन्हें सुरक्षित परिजनों से मिलाया —

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 02.01.2026 को थाना को0कटरा क्षेत्रान्तर्गत कृष्णनगर नटवां निवासी प्रदीप कुमार यादव द्वारा सूचना दी गई कि उनका बेटा रुद्र प्रताप यादव उम्र करीब-08 वर्ष अपने दोस्त कान्हा यादव उम्र करीब-12 वर्ष के साथ सुबह में समय करीब 10.00 बजे घर से पतंग लेने के लिए दुकान पर गए थे परन्तु काफी देर बाद भी वापस नहीं आए ।

उक्त सूचना पर थाना को0कटरा पुलिस द्वारा दोनों बालकों की खोजबीन करते हुए सूचना को व्हाट्सएप के माध्यम से ग्रुप में प्रसारित की गई थी । थाना को0कटरा की पुलिस चौकी शास्त्री ब्रिज पर तैनात मुख्य आरक्षी-जयप्रकाश कुमार को दोनों बालक मिलें, जिनसे मोबाइल नम्बर पूछकर परिजनों से संपर्क स्थापित कर चौकी पर बुलाकर दोनों बालकों को सकुशल सुपुर्द किया गया ।

दोनों बालकों को सुरक्षित पाकर परिजनों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मीरजापुर पुलिस को धन्यवाद दिया गया ।

 

 

रिपोर्ट – भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई