युवा वाहिनी के  उपाध्यक्ष डॉ. अनुराग सिंह ने उत्तर प्रदेश अंडर-14 T10 टेनिस बॉल क्रिकेट टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए वाराणसी स्थित बिरला ग्राउंड का दौरा किया।

Picture of ancharroshniroshni@gmail.com

ancharroshniroshni@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी,योगी युवा वाहिनी के  उपाध्यक्ष डॉ. अनुराग सिंह ने उत्तर प्रदेश अंडर-14 T10 टेनिस बॉल क्रिकेट टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए वाराणसी स्थित बिरला ग्राउंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि “खेलेगा उत्तर प्रदेश, तभी जीतेगा अपना प्रदेश।” उन्होंने प्रदेश की टीम को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और घोषणा की कि अगर हमारी टीम जीतेगी तो 51000 का नगद पुरस्कार और अन्य उपहार भी दिया जाएगा।

 

उल्लेखनीय है कि वाराणसी T10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में T10 टेनिस बॉल क्रिकेट नेशनल टूर्नामेंट का आयोजन उत्तराखंड के रुद्रपुर में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देश के 24 राज्यों की टीमें भाग लेंगी। उत्तर प्रदेश की टीम आज उत्तराखंड के लिए रवाना होगी, जबकि मैचों का आयोजन 4 जनवरी से किया जाएगा।

 

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के साथ पूर्वांचल, गोवा, असम, बिहार, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, दिल्ली, मुंबई, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा सहित अन्य राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

 

उत्तर प्रदेश अंडर-14 टीम के खिलाड़ी

 

ओजस सिंह (वाराणसी), रमन सिंह (वाराणसी), अनुभव शर्मा (वाराणसी), मोहित (वाराणसी), आदर्श पाल (वाराणसी), तन्मय (वाराणसी), यश सिंह (बिहार), राजवीर (चंदौली), करण यादव (वाराणसी), आर्यन चौबे (वाराणसी), समीर (चंदौली), विशाल (आजमगढ़), आर्यन चौबे (मिर्जापुर), अभिषेक कुमार गोंड (देवरिया), शाश्वत सिंह (मिर्जापुर), सार्थक राय (चंदौली), प्रियाशु शेखर (बलिया), हिमांशु (आजमगढ़), जगेश्वर यादव (छत्तीसगढ़), करण यादव (मुगलसराय), अंकित (वाराणसी) एवं कृष्ण (वाराणसी) उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश T10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह बॉबी, ऑल इंडिया सेक्रेटरी अभिषेक सिंह, उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम के कोच धनेश्वर साहनी तथा योगी युवा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अनुराग सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

डॉ. अनुराग कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण भागीदारी और अनुशासन है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा मंच है।

 

उन्होंने यह भी घोषणा की कि यदि उत्तर प्रदेश अंडर-14 टीम इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की ट्रॉफी जीतती है, तो योगी युवा वाहिनी की ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई