चहनियां/चंदौली
बलुआ थाना क्षेत्र के मटियरा गांव के नहर के पास मंगलवार की दोपहर को मुखबीर की सूचना पर शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर लिया । उसके पास से दस स्मार्ट फोन बरामद किया ।
बलुआ एसओ अतुल कुमार को मुखबीर से सूचना मिली कि एक शातिर चोर मटियरा गांव के नहर के पास खड़ा है । पुलिस ने उसे मौके पर पहुँचकर गिरफ्तार कर लिया । उसके पास से चोरी के दस स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किया । इस संदर्भ में बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया थाना क्षेत्र के रितेश कुमार पुत्र संजय कुमार सराय गांव का रहने वाला है । उसने कुबूल किया कि अलग अलग जगहों से मोबाइल चोरी कर बिहार में बेचता था ।
गिरफ्तार करने वाले टीम में बलुआ एसओ अतुल कुमार,उपनिरीक्षक यज्ञ नारायण,हे. का.जलभरत यादव,दीपचन्द्र गिरी,का.अनुज कुमार वर्मा मौजूद रहे ।










Users Today : 34
Users This Year : 6372
Total Users : 18965
Views Today : 135
Total views : 37547