चंन्दौली बबुरी
दुर्गा इंग्लिश स्कूल का वार्षिक उत्सव मंगलवार की दोपहर बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डायरेक्टर प्रशांत कुमार सिंह ने मां सरस्वती के पहले चित्र पर माल्यार्पण व प्रज्वलित करके किया। स्कुल की प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने प्रबंधक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वहां मौजूद अभिभावकों को मंत्र मुक्त कर दिया, बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत गीत, पंजाबी डांस, देश भक्ति गीत, ऑपरेशन सिंदूर, इंग्लिश डांस व रामायण इत्यादि एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया।
इस दौरान बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए डायरेक्टर प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं, उन्हें निखारने कर्तव्य माता-पिता व अद्यापको का होता है, बच्चों के भविष्य की तैयारी करना सभी माता-पिता की जिम्मेदारी होती है।
उन्होंने अभिभावकों को जागरुक करते हुए कहा कि आजकल की दौड़ में लोग एक दूसरे से अकेले होते जा रहे हैं बच्चों को अकेलापन का शिकार न होने दे। बच्चों के मनोबल को ना गिरने दे उनका मनोबल हमेशा बढ़ाएं तथा उन्हें सही दिशा में चलने की राह भी दिखाएं। बच्चों के साथ अच्छा समाजय बनाएं तभी वह बेहतर राह पर चलेंगे तथा देश का भविष्य बनेंगे।
इस मौके पर चंद्र प्रकाश सिंह,सुनील पाल,बबलू तिवारी,मनोज यादव,मनोज श्रीवास्तव,सैफ,हरिओम,दिनेश, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।










Users Today : 34
Users This Year : 6372
Total Users : 18965
Views Today : 135
Total views : 37547