चन्दौली नौगढ़
तहसील अंतर्गत नौगढ़ थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौगढ़ निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग रामबेलास, जो एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं, नौगढ़ तिराहे के पास मौजूद थे। इसी दौरान एक चोर उनकी जेब से आधार कार्ड और ₹5000 नकद चोरी कर मौके से भागने लगा। चोरी की भनक लगते ही बुजुर्ग ने शोर मचाया।
शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए चोर का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को सार्वजनिक रूप से धर दबोचा। घटना की सूचना तत्काल नौगढ़ पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि नौगढ़ थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस की गश्त व्यवस्था सवालों के घेरे में है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना के इतने नजदीक चोरी की घटना होना बेहद चिंताजनक है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाए और चोरों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।










Users Today : 23
Users This Year : 10681
Total Users : 23274
Views Today : 30
Total views : 45691