डीडीयू नगर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दीनदयाल नगर द्वारा वीर बाल दिवस को सादगी पूर्ण लेकिन सद्भाव के साथ जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा परिसर में मनाया गया।
इस अवसर पर बाल सभा एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 150 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया एवं गुरुद्वारा कमेटी के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को देखा।
अवलोकन के पश्चात एक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया जिसमें सही उत्तर पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस बाल सभा में मुख्य वक्ता के रूप में हेड ग्रंथी ज्ञानी अमरजीत सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चार पुत्रों अजीत सिंह 18 वर्ष जुझार सिंह 14 वर्ष जोरावर, नौ सिंह वर्ष और फतेह सिंह 6 वर्ष के उम्र में यह बलिदान विश्व के महानतम त्याग में से एक है।
उन्हीं की स्मृति में वीर बाल दिवस सन 2022 से सरकार द्वारा भी मनाया जाना तय किया गया ।हम सभी को इस महान बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने विस्तार से चारों पुत्रों के बलिदान की कहानी सुनाई।
इस अवसर पर जिला कार्यालय प्रमुख गुरु नारायण विद्यालय प्रबंधक कृष्ण मोहन ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार गुरदीप सिंह ने की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सह नगर कार्यवाह रोहित, नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख राजेश, मनोज गुप्ता सार्थक, विजय, प्रद्युम्न, अमित सिंह, आशीष ,आशुतोष इत्यादि लोग उपस्थित थे ।
कार्यक्रम का संचालन पार्थ ने किया।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 8
Users This Year : 18858
Total Users : 31451
Views Today : 8
Total views : 62503