वाराणसी/
थाना मंडुवाडीह क्षेत्र के लहरतारा चौकी इंचार्ज राहुल कुमार सिंह ने मय पुलिस बल एवं ड्रग्स विभाग के इंस्पेक्टर के साथ अभियान चलाते हुए लगभग 2 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की है। इस दौरान एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर लहरतारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई।
बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी किसी बड़े तस्कर गिरोह से जुड़ा है या नहीं तथा नशे की खेप कहां से लाई गई थी और कहां सप्लाई की जानी थी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 20
Users This Year : 6260
Total Users : 18853
Views Today : 23
Total views : 37248