राजातालाब। दी तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के परिणाम की घोषणा मत पत्रों की गिनती के बाद कर दी गई संघर्षपूर्ण मुकाबले में अंततः अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार सिंह तथा महामंत्री पद पर वीरेंद्र कुमार यादव निर्वाचित हुए। सुबह 8:30 बजे मतगणना प्रारंभ हुई मतगणना पर्यवेक्षक की भूमिका में घनश्याम सिंह पटेल व दिनेश कुमार शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ।चुनाव संचालन समिति के सदस्य विजय कुमार पांडेय, छेदीलाल यादव ,नंद किशोर सिंह पटेल, अंकेश गिरी एवं विजय कुमार भारती ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को प्रमाण पत्र वितरित किए समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को फूल मालाओं से लाद दिया।चुनाव समिति के सदस्य नंद किशोर सिंह पटेल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार सिंह को 572 मत एवं नारायणी सिंह को 540 मत एवं ओम प्रकाश पांडेय को 102 मत प्राप्त हुए ।इस प्रकार राजेश कुमार सिंह 32 मत से निर्वाचित घोषित किए गए।

अध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित राजेश कुमार सिंह
महामंत्री पद पर आनंद कुमार पांडेय को 270 मत व अनिल कुमार सिंह को 344 मत, संतोष कुमार चौबे को146 मत, शैलेंद्र कुमार सिंह मोनी को23 मत तथा वीरेंद्र कुमार यादव को 409मत प्राप्त हुए। इस प्रकार वीरेंद्र कुमार यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल कुमार सिंह को 65 मतों से पराजित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुमार सिंह पटेल को 644 मत एवं दुर्गेश कुमार सिंह को515 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार धर्मेंद्र कुमार सिंह पटेल 129 मत से विजय घोषित किए गए।

महामंत्री पद पर नवनिर्वाचित वीरेंद्र कुमार यादव
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार सिंह को590 मत व नीरज कुमार पाठक को566 मत प्राप्त हुए इस प्रकार आशीष कुमार सिंह 24मतों से निर्वाचित घोषित किए गए। संयुक्त सचिव प्रशासन पर नवनीत उपाध्याय को 722 मत व परमहंस राज पटेल को 479 मत इस प्रकार नवनीत उपाध्यक्ष 243 मतों से निर्वाचित घोषित किए गए ।निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी में कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार उपाध्याय ,संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर नरेंद्र कुमार यादव ,आय व्यय निरीक्षक पद पर अमरनाथ यादव सदस्य वरिष्ट प्रबंध समिति पद पर दिवाकर प्रसाद चौधरी ,रणविजय मिश्रा, विनय कुमार पाठक ,गणेश प्रसाद सिंह, सदस्य कनिष्ठ प्रबंध समिति मयंक कुमार पांडे, रमेश कुमार उपाध्याय, रितेश कुमार एवं विकास त्रिपाठी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए
समर्थकों के साथ बीच में हाथ जोड़े हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह
इस प्रकार सदस्य वरिष्ठ प्रबंध सहित समिति के दो पद व सदस्य कनिष्ठ प्रबंध समिति की एक पद एवं पुस्तकालय मंत्री के पद रिक्त हैं जिनका चुनाव की घोषणा बाद में की जाएगी।दी तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब वाराणसी के अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय एवं महामंत्री अमृत सिंह पटेल ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी को हार्दिक बधाई देते हुए चुनाव संचालन समिति व चुनाव में लगे अधिवक्ता साथियों सुरक्षा कर्मियों एवं समस्त अधिवक्ता साथियों का आभार व्यक्त किया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को प्रमाण पत्र दिया गया। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।
रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी











Users Today : 123
Users This Year : 6224
Total Users : 18817
Views Today : 232
Total views : 37204