मुरली मित्र वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा वाराणसी के सारनाथ में महाबोधि इंटर कॉलेज में बुधवार को कैरियर गाइडेंस व मोटिवेशनल सेमिनार का अहम आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता देश के ख्याति प्राप्त मोटिवेशनल स्पीकर एवं ट्रेनर संदीप श्रीवास्तव ने छात्रों को डिप्रेशन से बाहर निकालने ,समय प्रबंधन ,उचित मित्र चक्र का चयन एवं एकाग्रता बढ़ाने जैसे विषयों पर अहम मार्गदर्शन दिया।

संदीप के प्रेरक बातों से पूरा विद्यालय परिसर उत्साहित हो उठा। मुरली मित्र वेलफेयर फाउंडेशन छात्रों के लिए ऐसे निशुल्क आयोजन पिछले 10 वर्षों से लगातार करती आ रही है जिसमें सोशल मीडिया गलत संगत समय प्रबंधन की कमी से जूझ रहे छात्र-छात्राओं को मानसिक बल के साथ-साथ एक नई दिशा देने का प्रयास किया जाता रहा है। संस्था का अगला लक्ष्य पूर्वांचल की बालिकाओं को निशुल्क कराटे एवं ताइक्वांडो जैसे महत्वपूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है

ताकि वह आत्मरक्षा के साथ-साथ अनुशासन एवं आत्मविश्वास भी प्राप्त कर सकें। मुरली मित्र वेलफेयर फाउंडेशन ने पूर्वांचल के प्रत्येक छात्र छात्रों को ऐसी गंभीर समस्या से बाहर निकालने के लिए उनके लिए मोटिवेशनल सत्र आयोजन करने का संकल्प लिया है कार्यक्रम के दौरान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं उन्हें और आगे अच्छा करने को प्रेरित किया गया।

विद्यालय के प्रिंसिपल डॉक्टर चंद्र शेखर सिंह एवं वाइस प्रिंसिपल श्री प्रवीण श्रीवास्तव की बच्चों के लिए कुछ हटकर अच्छा करने की सोच ही ऐसे आयोजनों को सफल बनाती है उनके बच्चों के प्रति लगाव व समर्पण से ही यह संभव हो सका । छात्र-छात्राओं ने मुरली मित्र वेलफेयर फाउंडेशन की इस पहल को भूरी भूरी प्रशंसा की तथा संस्था को आग्रह किया कि ऐसे आयोजन जारी रखें।
रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी











Users Today : 8
Users This Year : 18858
Total Users : 31451
Views Today : 8
Total views : 62503