दिनांक 23-12-2025 को एस०टी०एफ० फील्ड इकाई, प्रयागराज की एक टीम जनपद सोनभद्र में आपराधिक अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से भ्रमणशील थी। इसी दौरान ज्ञात हुआ कि अवैध मादक पदार्थों की व्यापक स्तर पर तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य उड़ीसा से टाटा ट्रक नं० यूपी-54 टी 5150 में अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) लोड करके अम्बिकापुर-सोनभद्र-वाराणसी के रास्ते जनपद मऊ उ०प्र० जा रहे है।
इस सूचना पर उपनिरीक्षक विनय तिवारी, मुख्य आरक्षी मो० हबीब सिद्दीकी, विकास तिवारी, किशन चन्द्र, अजय कुमार यादव, प्रवीण जायसवाल व मुख्य आरक्षी चालक रामलखन पाल की टीम द्वारा बभनी गांव के किनारे सोनभद्र की ओर जाने वाली सडक थाना क्षेत्र बभनी, जनपद सोनभद्र के पास उक्त ट्रक को रोककर राजेश राय क्षेत्राधिकारी दूधी, जनपद सोनभद्र की मौजूदगी में तलाशी ली गयी, तो ट्रक के केबिन में बनी विशेष कैविटी के अन्दर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) छिपाकर रखा हुआ पाया गया, जिस पर दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि उनका अवैध मादक पदार्थ तस्करी का सक्रिय गिरोह है, जो उड़ीसा राज्य से गाँजा लाकर जनपद मऊ व उसके आस पास के विभिन्न जनपदों तथा बिहार राज्य में ऊँचें दामों में बेचते हैं। इस गिरोह का मुख्य सरगना छोटू यादव निवासी राफड़ा चिल्कहट जनपद मऊ है, जिसका सहयोगी एवं मददगार मदन उपरोक्त है। यह लोग पिछले कई वर्षों से अवैध गांजे की तस्करी का काम करते आ रहे हैं।
मनोज उपरोक्त ट्रक का चालक एवं वाहन स्वामी भी है, जिसके द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने के उद्देश्य से अपने ट्रक के केबिन में विशेष कैविटी बनवाया गया है। यह लोग लगभग 08-10 दिन पूर्व उड़ीसा गये थे और वहाँ से ट्रक के केबिन में बनी विशेष कैविटी में गाँजा लादकर अम्बिकापुर पहुँचे जहाँ पर इनके द्वारा पुलिस को चकमा देने एवं उनसे बचने के लिए ट्रक में कोयला लादा गया, जिसे रामनगर जनपद वाराणसी में खाली करना था और गाँजा को लेकर मऊ जाना था।
इसके पूर्व भी इनके द्वारा कई बार अवैध मादक पदार्थ (गॉजा) सप्लाई किया जा चुका है। इस काम में जो भी मुनाफा होता है उसे आपस में बॉट लेते है। गाँजे की खेप समय से पहुँचाने के एवज में चालक को 30-40 हजार रूपये अलग से मिलता है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना बभनी, जनपद सोनभद्र में अभियोग पंजीकृत कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला










Users Today : 28
Users This Year : 6268
Total Users : 18861
Views Today : 42
Total views : 37267